Skip to content
BREAKING

महारानी महाविद्यालय की छात्राओं ने देखी विधान सभा

Updated:

श्री देवनानी ने छात्राओं से पूछा उनमें से कौन-कौन बनेगा विधायक

महारानी महाविद्यालय की छात्राओं ने देखी विधान सभा
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
  • श्री देवनानी ने छात्राओं से पूछा उनमें से कौन-कौन बनेगा विधायक
  • श्री देवनानी ने छात्राओं को समझाई संसदीय परम्पराएं

जयपुर , 28 अक्टूबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की पहल पर शुरू हुए विधान सभा जनदर्शन के तहत बुधवार को महारानी महाविद्यालय की छात्राओं ने विधानसभा के सदन , भवन और राजनैतिक आख्यान संग्रहालय को देखा।

छात्राओं ने श्री देवनानी से विधानसभा की कार्यप्रणाली व संसदीय परंपराओं को समझा। उन्होंने छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों , संविधान की गरिमा और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने छात्राओं से संवाद के दौरान पूछा कि उनमें से कौन-कौन भविष्य में विधायक बनकर विधानसभा तक पहुँचना चाहती हैं। उनके इस प्रश्न ने छात्राओं में जनप्रतिनिधित्व एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जिज्ञासा को प्रोत्साहित किया।

श्री देवनानी ने छात्राओं को संसदीय परम्पराओं , सदन की कार्यवाही , विधायी प्रक्रिया तथा जनप्रतिनिधियों के दायित्वों की जानकारी देते हुए समझाया कि विधानसभा लोकतंत्र का वह महत्त्वपूर्ण मंच है , जहाँ जनभावनाओं को अभिव्यक्ति , जनसमस्याओं को स्वर और जनहित के विषयों को विधायी विमर्श में स्थान मिलता है। उन्होंने छात्राओं को संविधान की मर्यादाओं , लोकतांत्रिक मूल्यों और सार्वजनिक जीवन में उत्तरदायित्व के महत्त्व से परिचित कराते हुए भविष्य में नेतृत्व के अवसरों के प्रति सजग एवं जागरूक बनने के लिए कहा।

डॉ. लोकेश चन्द शर्मा/प्रियंका

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News