Skip to content
BREAKING

विधानसभाध्यक्ष ने दी दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं

Updated:

दशहरा-दीपावली मेले में सांस्कृतिक आयोजन देखने आए दर्शकों को किया संबोधित

विधानसभाध्यक्ष ने दी दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं -
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर , 30 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में सुख , समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के लिए मंगलकारी हो। देवनानी शुक्रवार को नगर निगम परिसर में आयोजित दशहरा-दीपावली मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मेले में मौजूद दर्शकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुखमय एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने नवनियुक्त महापौर पारस सिंघवी की सराहना करते हुए उन्हें युवा और ऊर्जावान जनप्रतिनिधि बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि पारस सिंघवी के नेतृत्व में आने वाले समय में उदयपुर शहर में चहुंमुखी विकास देखने को मिलेगा। शहर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के नए अवसर सामने आएंगे।

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ , नाहर सिंह जोधा , उदयपुर महापौर पारस सिंघवी , गजपाल सिंह तथा उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इससे पूर्व देवनानी के शुक्रवार दोपहर उदयपुर पहुंचने पर सर्किट हाउस में शहर विधायक ताराचंद जैन , ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा , पार्षद विजय आहुजा , गजपाल सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यों ने उनसे भेंट की।

गौरीकान्त/ब्रजेश

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News