Skip to content
BREAKING

सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा, निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित

Updated:

श्रीगंगानगर, 27 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास अनूपगढ़ में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रावास में रह रहे

सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा, निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
— Times of Rajasthan

श्रीगंगानगर, 27 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास अनूपगढ़ में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रावास में रह रहे युवा मतदाताओं एवं भविष्य के मतदाताओं को मतदान के महत्व, मतदाता अधिकारों एवं निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुखमन सिंह जौहल ने बताया कि प्रतियोगिता में लोकतंत्र, भारतीय निर्वाचन प्रणाली, मतदाता पंजीकरण, ईवीएम-वीवीपेट एवं आदर्श आचार संहिता से संबंधित प्रश्न पूछे गए। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मतदान से जुड़े प्रश्नों के सटीक उत्तर दिए। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत करवाकर मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने सभी छात्रों को नैतिक एवं निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। अंत में सभी ने लोकतांत्रिक परम्पराओं को बनाए रखने और अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News