- राजस्थान के विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
- श्री देवनानी ने श्री मेघवाल को विधान सभा आने का दिया निमंत्रण
- विधानसभा में हुए नवाचारों एवं संविधान दीर्घा के बारे में दी जानकारी
जयपुर, 27 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दिल्ली प्रवास के दौरान मंगलवार को केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल से नई दिल्ली में के. कामराज मार्ग स्थित उनके राजकीय निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों ने राजस्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। श्री देवनानी ने श्री मेघवाल से संसदीय एवं विधायी कार्यों को अधिक प्रभावी बनाये जाने पर भी विचार-विमर्श किया।
विधान सभा आने का दिया निमंत्रण -
