Skip to content
BREAKING

सीमावर्ती क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Updated:

श्रीगंगानगर, 29 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के निर्देशानुसार गुरुवार को श्रीगंगानगर एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) श्री नयन गौतम के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित विभिन्न मतदा

सीमावर्ती क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

श्रीगंगानगर, 29 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के निर्देशानुसार गुरुवार को श्रीगंगानगर एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) श्री नयन गौतम के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी श्री नितिन चौधरी, सीओ ग्रामीण श्री भूपेंद्र सिंह, बीडीओ श्री भंवर लाल स्वामी, एसएचओ सदर श्री सुभाष ढील एवं एसएचओ श्री सुनील खोड ने कालिया, पतली, हिंदुमलकोट एवं तीन वाई सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रशासन एवं पुलिस की ओर से पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर ध्यान दिया जा रहा है। (फोटो सहित)

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News