Skip to content
BREAKING

पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करें निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी , मतदान केन्द्रों पर चाक-चैबंद रहें सभी व्यवस्थाएं

Updated:

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की बीकानेर में निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करें निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी , मतदान केन्द्रों पर चाक-चैबंद रहें सभी व्यवस्थाएं ,
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर , 27 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि पंचायती राज आम चुनावः 2026 के शेष तीनों चरणों में भी प्रत्येक मतदाता भयमुक्त और निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सके , इसके लिए निर्वाचन प्रक्रिया में नियुक्त सभी अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मंगलवार को बीकानेर के जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के प्रत्येक दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। मतदान केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें। प्रत्येक केन्द्र पर सुरक्षा का पर्याप्त जाब्ता हो। मतदाताओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने दूसरे चरण के मतदान के लिए मंगलवार को रवाना हुए मतदान दलों के गंतव्य स्थलों पर पहुंचने की समीक्षा की और कहा कि मतदान दलों के रुकने सहित सभी व्यवस्थाएं प्रभावी रहें।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि मतदान केन्द्रों के अंदर और बाहर प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो। जनरेटर भी उपलब्ध रहें। केन्द्रों के आस-पास किसी प्रकार की निर्माण सामग्री नहीं रहे। उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली और कहा कि मतदान में नियुक्त कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी समूची जानकारी दी जाए। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि संवेनदशील मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त जाब्ता रहे।

श्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि एरिया मजिस्ट्रेट और सेक्टर ऑफिसर अपने क्षेत्रों का नियमित दौरा करें। क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि नामांकन एवं विजय जुलूस पूर्णतया प्रतिबंध है। इसकी पालना पूर्ण सख्ती से की जाए। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा की समीक्षा की। साथ ही मतगणना के मद्देनजर की गई तैयारियों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि मतगणना से जुड़े कार्मिकों भी आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष मुस्तैद रहे। उन्होंने मतदान से जुड़े विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जाना। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र होने के कारण जिले में अतिरिक्त सतर्कता रखें। पुलिस और प्रशासन द्वारा प्रत्येक घटना पर नजर रखी जाए। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा पहली बार प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशालाएं करवाई गई। इससे प्रत्याशियों को नामांकन से जुड़ी सभी जानकारियां मिल सकी।

स्वीप से जुड़ नवाचारों को सराहा—

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने बीकानेर में मतदाता जागरुकता के लिए किए गए नवाचारों की सराहना की। उन्होंने निकाय चुनावों में आयोजित पाटा चौपालों , पंचायती राज चुनाव में आयोजित वोट बारात , मतदान का गरबा और वोट मैराथन को भी सराहा। मतदान केन्द्रों पर महिला कांस्टेबल नियुक्त करने और वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं के सहयोग के लिए स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधियों को लगाए जाने को भी सराहा।

संभाग के सभी जिलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की—

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीना एवं महानिरीक्षक पुलिस श्री ओमप्रकाश से संभाग के तीन अन्य जिलों में निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि संभाग मुख्यालय के अलावा तीनों जिलों में निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जाए। संभागीय आयुक्त ने बताया कि अन्य तीनों जिलों में तीसरे और चौथे चरण में मतदान होंगे। महानिरीक्षक पुलिस ने संभाग के अन्य जिलों की कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में बताया।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन , पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा , निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री नवनीत कुमार बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती स्नेहल धायगुड़े नाना , नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी , जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे , उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू , अतिरिक्त कलक्टर (नगर) श्रीमती रीना , उपखण्ड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना , जिला निर्वाचन कार्यालय में विशेषाधिकारी सुश्री स्वाति शर्मा , प्रशिक्षु आइएएस श्री मनु गर्ग मौजूद रहे।

संतोष कुमावत/रवीन्द्र

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News