Skip to content
BREAKING

पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव-2026

Updated:

तीसरे चरण के लिए सात पंचायत समितियों के सदस्य पदों के निर्वाचन हेतु प्राप्त नाम निर्देशन —पत्रों की हुई संवीक्षा

पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव-2026
— Times of Rajasthan

चूरू, 24 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव-2026 के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के तहत तीसरे चरण के लिए सात पंचायत समितियों (बीदासर, राजगढ़, चांदगोठी (मुख्यालय राजगढ़), सिद्धमुख, भानीपुरा, सरदारशहर व सरदारशहर पूर्व) के सदस्य पद के निर्वाचन हेतु प्राप्त नाम निर्देशन —पत्रों की शनिवार को संवीक्षा की गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) अर्पिता सोनी ने बताया कि शनिवार को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा के बाद राजगढ़ पंचायत समिति के लिए वार्ड संख्या 02 के लिए खीनू कुमारी व बजरंग, वार्ड संख्या 10 के लिए पुष्पा, वार्ड संख्या 13 के लिए मोसम व वार्ड संख्या 16 के लिए समुंदर आदि अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन — पत्र अस्वीकृत किए गए। इसी प्रकार पंचायत समिति चांदगोठी मुख्यालय राजगढ़ के वार्ड संख्या 05 के आशीष कुमार, वार्ड संख्या 10 के लिए मनोज कुमारी, वार्ड संख्या 11 के लिए निरोतमा देवी और वार्ड संख्या 14 के लिए सुमित्रा के नाम निर्देशन — पत्र अस्वीकृत किए गए।

उन्होंने बताया कि सिद्धमुख पंचायत समिति में वार्ड संख्या 02 के कन्हैयालाल व नवीन कुमार का नाम निर्देशन — पत्र अस्वीकृत किया गया है। वहीं भानीपुरा पंचायत समिति के वार्ड 02 के लिए श्रवणनाथ, वार्ड संख्या 03 से चंदन, मूलाराम, राजूराम, वार्ड संख्या 05 से ममता रणवां, वार्ड संख्या 07 से उपासना मेघवाल, वार्ड संख्या 09 से सावित्री देवी, वार्ड संख्या 14 से ओमपाल सिंह के नाम निर्देशन — पत्र अस्वीकृत किए गए। इसी क्रम में बीदासर पंचायत समिति के बीदासर वार्ड संख्या 18 के लिछमा, वार्ड संख्या 02 के सोनू व गोमती देवी, वार्ड संख्या 17 के नरपत सिंह, वार्ड नंबर 15 के नंदू कंवर व सीता देवी, वार्ड संख्या 08 के सुशीला कंवर, वार्ड नंबर 19 के संतोष, वार्ड संख्या 10 के फतेहसिंह व हीराराम, वार्ड संख्या 07 के मोहम्मद इकबाल व मूलचंद, वार्ड संख्या 11 की शेराराम, वार्ड संख्या 05 के सोनू सिंह, वार्ड संख्या 16 के पंकज कुमार आदि अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन — पत्र अस्वीकृत किए गए।

अर्पिता सोनी ने बताया कि सरदारशहर पूर्व पंचायत समिति के वार्ड संख्या 01 के लिए दुदाराम, वार्ड संख्या 04 के लिए ममता देवी, वार्ड संख्या 05 के लिए तारा कंवर, वार्ड संख्या 06 के लिए सावित्री चौधरी, वार्ड संख्या 07 के लिए कमला व सुमन कंवर, वार्ड संख्या 10 के लिए मामराज सहारण, वार्ड संख्या 13 के लिए रणजीत कुमार तथा वार्ड संख्या 15 के लिए प्रियंका आदि अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन — पत्र अस्वीकृत किए गए।उन्होंने बताया कि सरदारशहर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 05 के मुन्नीराम तथा वार्ड संख्या 15 के लिए मंजू देवी के नाम निर्देशन — पत्र अस्वीकृत किए गए।

उन्होंने बताया कि सोमवार, 26 अक्टूबर, 2026 को दोपहर 03 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। नाम वापसी के समय समाप्ति के तुरंत बाद 26 अक्टूबर, 2026 को चुनाव प्रतीकों का आवंटन व चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

(समाचार/मनीष कुमार/जनसम्पर्क अधिकारी/सू.ज.का., चूरू)

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News