Skip to content
BREAKING

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Updated:

कोटपूतली-बहरोड़, 27 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्था आम चुनाव-2026 के तहत जिले में मतदान के दौरान मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता ने संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोष

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
— Times of Rajasthan

कोटपूतली-बहरोड़, 27 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्था आम चुनाव-2026 के तहत जिले में मतदान के दौरान मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता ने संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी कर आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेशानुसार, द्वितीय चरण में कोटपूतली, नारायणपुर, पावटा एवं बानसूर पंचायत समितियों के अंतर्गत जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के निर्वाचन हेतु 28 अक्टूबर 2026 को तथा पंच एवं सरपंच पदों के निर्वाचन हेतु 30 अक्टूबर 2026 को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के अंतर्गत अवकाश रहेगा।

इसी प्रकार तृतीय चरण में बहरोड़, नीमराना, विराटनगर, मैड-कुण्डला पंचायत समितियों के अंतर्गत जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के निर्वाचन हेतु 3 नवंबर 2026 को तथा पंच एवं सरपंच पदों के निर्वाचन हेतु 5 नवंबर 2026 को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधितों को राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मतदान दिवस पर संबंधित क्षेत्रों के मतदाता निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News