Skip to content
BREAKING

निर्वाचन के तहत पीओ व एपीओ प्रथम को दिया प्रशिक्षण

Updated:

श्रीगंगानगर, 24 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पंचायती राज आम चुनाव के तहत शनिवार को दूसरे दिन भी डीएवी उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीगंगानगर में पीओ व एपीओ प्रथम के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

निर्वाचन के तहत पीओ व एपीओ प्रथम को दिया प्रशिक्षण
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

श्रीगंगानगर, 24 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पंचायती राज आम चुनाव के तहत शनिवार को दूसरे दिन भी डीएवी उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीगंगानगर में पीओ व एपीओ प्रथम के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी एवं जिला परिषद सीईओ श्री अभिषेक जैन ने कार्मिकों से पंचायती राज आम चुनाव के तहत निर्वाचन कार्यों को आयोग के निर्देशानुसार संपादित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्मिकों को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करना है। निर्वाचन कार्य से जुड़े हुए कार्मिक निर्धारित स्थान पर पहुंचकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक गतिविधियां सुचारू रूप से संपादित करें।

इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के निर्देशानुसार कार्मिकों को पंचायती राज आम चुनाव के तहत निर्वाचन कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। ईवीएम और मतपेटी से संबंधित प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार सोनी और श्री राजन शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। (फोटो सहित)

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News