Skip to content
BREAKING

बारां में चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित कार्मिकों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई

Updated:

बारां जिले में चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों व कार्मिकों पर जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा के निर्देशानुसार नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

बारां में चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित कार्मिकों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई
— Times of Rajasthan

बारां, 26 अक्टूबर – जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तृतीय व चतुर्थ चरण के मतदान के लिए नियुक्त अधिकारियों व कार्मिकों के निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही लागू की जाएगी।

अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी व कार्मिकों को यदि बीमारी का कारण बताकर प्रार्थना पत्र दिया है तो उन्हें मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य होगा। यदि मेडिकल बोर्ड द्वारा फिट घोषित किया जाता है या बोर्ड के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक सहायता एवं प्रशिक्षण व्यवस्था

मतदान दल की सुविधा के लिए अंतिम प्रशिक्षण स्थल राजकीय कृषि महाविद्यालय, मांगरोल रोड के लिए जिला प्रशासन द्वारा चारमूर्ति चौराहे से निशुल्क बस की व्यवस्था रहेगी।

जिन अधिकारियों व कार्मिकों की चुनाव ड्यूटी तृतीय चरण के चुनाव में है तथा वे उसी पंचायत समिति के मतदाता हैं, वे 28 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक डाक मतपत्र प्रकोष्ठ (कलेक्ट्रेट कमरा नंबर 83) बारां व संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके पश्चात प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News