Skip to content
हिन्दी
BREAKING

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की संभागवार बैठकों का दौर शुरू, टिकट चयन पर मंथन

Updated:

जयपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में संभागवार बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है। गुरुवार को अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग की…

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की संभागवार बैठकों का दौर शुरू, टिकट चयन पर मंथन

जयपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में संभागवार बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है। गुरुवार को अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग की बैठकें निर्धारित की गईं। इनमें अजमेर और उदयपुर संभाग की बैठकें संपन्न हो गईं, जबकि समाचार लिखे जाने तक बीकानेर संभाग की बैठक जारी थी।

प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि निकाय चुनावों को लेकर रणनीति तय करने और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से आगामी तीन दिनों में प्रदेश के सभी सात संभागों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम के अनुसार 28 अगस्त को भरतपुर और कोटा संभाग की बैठकें होंगी, जबकि 29 अगस्त को जोधपुर एवं जयपुर संभाग के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठकों में संभाग प्रभारी, संभाग सह-प्रभारी, निगम चुनाव प्रभारी, संभागीय निकाय चुनाव संचालन समिति के सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, सांसद, वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव प्रत्याशी, विधायक तथा वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव प्रत्याशी भाग ले रहे हैं। पार्टी नेतृत्व का उद्देश्य चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के साथ-साथ संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

भाजपा की इन बैठकों को निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन और चुनावी रणनीति तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर आगामी दिनों में टिकट वितरण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.