बूंदी, 30 अक्टूबर को स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पर आयोजित स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत मतदान के प्रति व्यापक जनचेतना हेतु पेच ग्राउंड स्थित प्रांगण पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त डॉ दिलीप कुमार माथुर के मुख्य आतिथ्य में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।
इस अवसर पर स्वीप के जिला समन्वयक कौशल किशोर जैन, जिला कोषाध्यक्ष बुद्धि प्रकाश पुंडीर, सीओ स्काउट प्रदीप चित्तौड़ा, सीओ गाइड मधु कुमारी, इलेक्शन आइकॉन डॉ सर्वेश तिवारी और प्रशिक्षण काउंसलर हंसराज चौधरी मंचासीन रहे।
जन चेतना संगोष्ठी और रैली
जन चेतना संगोष्ठी के साथ बहादुर सिंह सर्किल से मीरां गेट और शहर के विभिन्न भागों से होते हुए सुख महल तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इलेक्शन कैंपस एंबेसडर अक्षरा गौतम एवं सिद्ध नामा के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक द्वारा नव मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया।
