Skip to content
BREAKING

मतदान दलों में शामिल कार्मिकों ने सीखी ईवीएम व मतपेटी की बारीकियां

Updated:

बूंदी, 27 अक्टूबर। जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों तथा पंच-सरपंच के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए गठित मतदान दलों का एक सप्ताह से चल रहा प्रशिक्षण मंगलवार को सम्पन्न हो गया। नगर परिषद के टाउन हॉल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में चुनाव प्रक्र

मतदान दलों में शामिल कार्मिकों ने सीखी ईवीएम व मतपेटी की बारीकियां
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

बूंदी, 27 अक्टूबर। जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों तथा पंच-सरपंच के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए गठित मतदान दलों का एक सप्ताह से चल रहा प्रशिक्षण मंगलवार को सम्पन्न हो गया। नगर परिषद के टाउन हॉल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई।

मास्टर ट्रेनर चंद्रप्रकाश राठौर ने बताया कि सात दिनों तक चले प्रशिक्षण में जिले के कुल 1018 मतदान दलों में शामिल रिटर्निंग अधिकारी, मतदान अधिकारी तथा सहायक मतदान अधिकारी- प्रथम को प्रशिक्षित किया गया। इनमें आरक्षित मतदान दल भी शामिल रहे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन मंगलवार को 518 सहायक मतदान अधिकारियों (प्रथम) ने इसमें भाग लिया। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारियों, मतदान अधिकारियों व सहायक मतदान अधिकारी-प्रथम को निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया, कानूनी प्रावधानों और मतदान के दिन बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में समझाया गया।

दक्ष प्रशिक्षकों ने दिए टिप्स, व्यावहारिक अभ्यास भी कराया

प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनर्स चंद्रप्रकाश राठौर, भूपेंद्र शर्मा, नवनीत जैन, हेमंत झा, संजय गुप्ता, ओमप्रकाश माली और अमित विजयवर्गीय ने मतदान दलों को उनके कर्तव्यों की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को सैद्धांतिक नियम के साथ ही ईवीएम और मतपेटी के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। मतदान कर्मियों को मशीन को सील करने, मॉक पोल कराने और किसी भी तकनीकी खामी की स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बारीकी से समझाया गया ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News