Skip to content
हिन्दी
BREAKING

चूरू में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण में मतगणना संपन्न

Updated:

चूरू में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण में 231 ग्राम पंचायतों में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

चुरू जिले का निर्वाचन कार्यालय
— Unknown author Unknown author / Wikimedia Commons (Public domain)

चूरू, 17 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में दूसरे चरण (राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चतुर्थ चरण) अंतर्गत जिले की छह पंचायत समितियों की कुल 231 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतगणना शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए मतदाताओं, संबंधित अधिकारियों, अभ्यर्थियों/प्रत्याशियों, नागरिकों, मीडियाकर्मियों, कार्मिकों, पुलिस जवानों तथा सभी जिलेवासियों का आभार व्यक्त किया है।

मतगणना की स्थिति

अभिषेक सुराणा ने बताया कि मतगणना की स्थिति के अनुसार पंचायत समिति रतनगढ़ की 59, चूरू की 32, चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू) की 29, तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर की 27, सुजानगढ़ की 51 व तारानगर पूर्व की 33 ग्राम पंचायतों में मतगणना कार्यवाही पूर्ण हुई।

उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई तथा कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

आपके काम की बात

  • जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत 231 ग्राम पंचायतों में मतगणना संपन्न हुई।
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
  • पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News