Skip to content
BREAKING

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त ने चाकसू-कोटखावदा में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

Updated:

मतदान केंद्रों पर बिजली , छाया , पानी एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त ने चाकसू-कोटखावदा में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
  • मतदान केंद्रों पर बिजली , छाया , पानी एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
  • चंदलाई ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

जयपुर , 26 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक एवं पुलिस उपायुक्त जयपुर द्वारा सोमवार को पंचायत समिति चाकसू एवं कोटखावदा के पंचायत चुनाव से संबंधित तैयारियों की समीक्षा हेतु उपखण्ड कार्यालय चाकसू के सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर मतदान केन्द्रों पर बिजली , छाया , पानी , शौचालय , एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा उपस्थित पुलिस विभाग के अधिकारियों को अधीनस्थ मतदान केन्द्रों का आवश्यक रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत समिति चाकसू की ग्राम पंचायत चंदलाई के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया।

बैठक में रिटर्निंग अधिकारी पंचायत समिति चाकसू-कोटखावदा सीमा तिवाड़ी , सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू , सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार चाकसू-कोटखावदा , विकास अधिकारी पंचायत समिति चाकसू-कोटखावदा , थानाधिकारी पुलिस थाना चाकसू-कोटखावदा एवं अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

हेमंत/अभिषेक

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News