Skip to content
BREAKING

तालेड़ा में पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी

Updated:

बूंदी के तालेड़ा पंचायत समिति में गुरुवार को सरपंच व वार्ड पंचों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। 86‑वर्षीय मगनी बाई व्हीलचेयर पर पहुंचकर मतपत्र दायर कर रही हैं।

गांव की सरकार चुनने को उमड़ा उत्साह, तालेड़ा में शांतिपूर्ण मतदान जारी
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

बूंदी, 5 नवबंर। तालेड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में गुरुवार को पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत सरपंच व वार्ड पंचों के निर्वाचन के लिए मतदान हो रहा है।

मतदान केंद्रों पर युवा, बुजुर्ग, महिलाएं व पुरुषों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। क्षेत्र के मतदाता उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले रहे हैं।

मगनी बाई का मतदान

अकतासा ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र के बूथ संख्या तीन पर 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला मतदाता मगनी बाई व्हीलचेयर के सहारे मतदान केंद्र पहुंचीं और वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

निर्वाचन विभाग ने दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए बूथों पर व्हीलचेयर व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News