Skip to content
BREAKING

बूंदी में 2 और 13 नवंबर को डाक मतपत्र से चुनाव

Updated:

बूंदी में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत 2 और 13 नवंबर को डाक मतपत्र से मतदान किया जाएगा, इसके लिए चुनाव कार्मिकों को प्रशिक्षण और निर्देश दिए गए।

डाक मतपत्र से 2 और 13 नवंबर को होगा मतदान, तैयारियों की हुई समीक्षा
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

बूंदी, 30 अक्टूबर – पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत चुनाव ड्यूटी में नियोजित कार्मिकों के लिए 2 और 13 नवंबर को डाक मतपत्र द्वारा मतदान किया जाएगा।

शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में डाक मतपत्र प्रकोष्ठ के सभी दल प्रभारियों एवं कार्मिकों की बैठक प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) रमेश देव की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

प्रशिक्षण एवं निर्देश

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सभी दल प्रभारियों से कार्य प्रगति की रिपोर्ट ली और डाक मतपत्र कार्य की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पंचायत चुनाव के मतदान दल प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर चन्द्रप्रकाश राठौर एवं डाक मतपत्र प्रकोष्ठ के नियंत्रण प्रभारी लोकेश जैन ने कार्मिकों को निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में प्रारूप‑1 प्राप्त करना, उसकी जांच करना, मतदाता सूची से मिलान करना, मतपत्र जारी करना और रिकॉर्ड संधारित करने जैसी प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया और कार्मिकों की शंकाओं का समाधान किया गया।

मतदान का समय और स्थान

सह प्रभारी बाल संरक्षण एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामराज मीणा तथा राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक गोपाल सिंह मीणा ने बताया कि 2 व 13 नवंबर को प्रातः 8 बजे से पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बून्दी में डाक मतपत्र द्वारा मतदान करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए आवश्यक कार्मिकों की नियुक्ति कर दी गई है और सभी चुनाव कार्मिकों से तय समय पर पहुंचकर अपना मतदान करने की अपील की गई है।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News