Skip to content
BREAKING

बीकानेर में पंचायती राज चुनाव-2026 के चौथे चरण में नामांकन जारी

Updated:

बीकानेर, 3 नवंबर को पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण में नामांकन प्रक्रिया जारी रही। तीन पंचायत समितियों में कुल 75 अभ्यर्थियों ने 76 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।

चौथे चरण में नामांकन प्रक्रिया जारी, तीसरे दिन 75 अभ्यर्थियों ने भरे 76 नामांकन
— Times of Rajasthan

बीकानेर, 3 नवंबर को पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण में नामांकन प्रक्रिया जारी रही। तीन पंचायत समितियों में कुल 75 अभ्यर्थियों ने 76 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।

तीसरे दिन जसरासर पंचायत समिति में 27 अभ्यर्थियों ने 28, नोखा में 26 अभ्यर्थियों ने 26 तथा पांचू में 22 अभ्यर्थियों ने 22 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।

नामांकन और चुनाव की समय-सारणी

नाम निर्देशन पत्र 4 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। संवीक्षा 5 नवंबर को प्रातः 11 बजे से होगी। अभ्यर्थी 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।

चौथे चरण में जिला परिषद के 10 तथा नोखा, पांचू एवं जसरासर पंचायत समितियों के 59 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 14 नवंबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। पंच एवं सरपंच पदों के लिए 15 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया होगी तथा 16 नवंबर को मतदान करवाया जाएगा।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News