बूंदी, 28 अक्टूबर – माय भारत केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से ‘विकसित भारत युवा संसद-2027’ का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य 18 से 25 वर्ष के युवाओं को लोकतंत्र, संवाद और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। प्रतियोगिता का विषय ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ रखा गया है।
पंजीकरण और भागीदारी की शर्तें
प्रतिभागियों को तीन से पाँच मिनट में अपने विचार तार्किक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने होंगे। आयु की कटऑफ तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित है।
