Skip to content
हिन्दी
BREAKING

वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों को लेकर जयपुर में कांग्रेस की बैठक

Updated:

एआईसीसी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपालअशोक गहलोत हुए शामिल

वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों को लेकर जयपुर में कांग्रेस की बैठक

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को जयपुर स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए। बैठक में एआईसीसी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया। बैठक में आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

महारैली के माध्यम से कांग्रेस मताधिकार और लोकतंत्र की रक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाने की तैयारी कर रही है। बैठक में रैली की तैयारियों और राजस्थान से कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के बाद अशोक गहलोत ने राजस्थान के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्टी के साथियों और जागरूक नागरिकों से महारैली में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

गहलोत ने कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली यह रैली जनता के वोट के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने सभी से इस अभियान में भागीदारी कर इसे मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News