Skip to content
हिन्दी
BREAKING

राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया आज आयेंगे बीकानेर,बीजेपी ने की तैयारी बैठक

Updated:

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया के प्रस्तावित बीकानेर दौरे की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर…

राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया आज आयेंगे बीकानेर,बीजेपी ने की तैयारी बैठक
संजय भाटिया,बीजेपी प्रभारी राजस्थान

Highlights

  1. संजय भाटिया के बीकानेर दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित
  2. नोखा में प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं युवा संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया के प्रस्तावित बीकानेर दौरे की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में दौरे के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों, संगठनात्मक व्यवस्थाओं तथा कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि संजय भाटिया का बीकानेर दौरा संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उनके प्रवास से पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिलेगा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ दौरे के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटे हैं।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर पार्टी पूरी गंभीरता के साथ तैयारियों में जुटी है। संजय भाटिया के दौरे के दौरान बीकानेर देहात जिला कोर कमेटी की बैठक में चुनावी तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों, मजबूत संगठन और आपसी समन्वय के माध्यम से पंचायत राज चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जाएगा।

आज होंगे विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम

संजय भाटिया गुरुवार, 22 अक्टूबर को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे के दौरान सुबह 10 बजे भाजपा संभाग कार्यालय में बीकानेर देहात जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित होगी। दोपहर 1:30 बजे नोखा स्थित बागड़ी शिव मंदिर में प्रबुद्धजन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे मुकाम धाम में दर्शन तथा देशनोक स्थित श्री करणी माता मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम रहेगा। शाम 6 बजे भाजपा संभाग कार्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें वे युवाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

भाजपा जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि बैठक में पंचायत चुनाव प्रभारी महावीर राज सैनी, आत्माराम तर्ड़, महेन्द्र सिंह सोढ़ी, जिला महामंत्री कौशल शर्मा, दिलीप सिंह राजपुरोहित, सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत, मंजूषा भास्कर, सोहनलाल प्रजापत, जयकिसन उपाध्याय एवं मनदीप सिंह सोढ़ी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News