जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 की तैयारियों के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग सक्रिय है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह 26 से 31 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश के छह जिलों का दौरा कर चुनाव प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयुक्त सीकर, झुंझुनूं, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर एवं नागौर जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे चुनाव प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगे।
दौरे का उद्देश्य चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेना और मतदान केंद्रों पर आवश्यक तैयारियों की स्थिति का निरीक्षण करना है। इस दौरान संबंधित जिलों में चुनाव प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयोग के इस दौरे को पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
