पराक्रम सिंह राठौड़ ने जिला परिषद के वार्ड संख्या 39 से नामांकन दाखिल किया है, जबकि उनकी पत्नी कनिका सिंह वार्ड संख्या 23 से चुनाव लड़ रही हैं। पराक्रम के टिकट को लेकर पहले असमंजस की स्थिति बनी थी। पार्टी ने उनका टिकट होल्ड पर रखा था, लेकिन 22 अक्टूबर की शाम उन्हें भाजपा का चुनाव चिह्न देने का फैसला हो गया।
टिकट को लेकर दिनभर रही चर्चा
पराक्रम राठौड़ का टिकट रोके जाने के बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इससे पहले वे राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के अध्यक्ष पद के चुनाव से नाम वापस लेने के कारण भी चर्चा में आए थे। हालांकि, भाजपा का चुनाव चिह्न मिलने के बाद उनके चुनाव लड़ने की स्थिति स्पष्ट हो गई।