जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के पहले चरण में गुरुवार, 22 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान होगा। इस चरण में 16 जिला परिषदों के 586 वार्डों और 104 पंचायत समितियों के 1,806 वार्डों में चुनाव होंगे । नाम वापसी के बाद जिला परिषद सदस्य पदों के लिए 1,693 और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 5,233 प्रत्याशी मैदान में हैं।
पहले चरण में इन 16 जिलों में चुनाव
राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव कार्यक्रम और प्रत्याशियों की अंतिम सूची के अनुसार, पहले चरण में इन जिलों की जिला परिषदों में मतदान होगा:
