जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज 16 जिलों की 104 पंचायत समितियों के 1788 वार्डों में मतदान हो रहा है. 85 लाख से ज्यादा मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में वोट डालेंगे ।
शाम 6 बजे तक 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के 2,392 वार्डों में मतदान होगा. पहले चरण में अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, फलोदी, कोटा, नागौर, पाली, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर जिले शामिल हैं ।

