राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर पुलिस लाइन टेनिस कोर्ट में टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ श्रीगंगानगर, 24 अक्टूबर। गंगानगर स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में शनिवार को पुलिस लाइन टेनिस कोर्ट में टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया।  कार्यक्रम में एनआईसी से डीआईओ श्री परमजीत सिंह, एजीएम बीएसएनएल श्री संजय सुमन द्वारा टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कोच हरजिंदर सिंह एवं पीटीआई नवदीप शर्मा भी उपस्थित रहे।  टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्म विश्वास, टीम भावना और खेल भावना का विकास करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।   अतिथियों ने खिलाड़ियों को पूरे उत्साह, समर्पण एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के खेल आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा टेनिस के प्रति रुचि बढ़ाने का अवसर प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में कोच हरजिंदर सिंह एवं पीटीआई नवदीप शर्मा की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। (फोटो सहित) ---------

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला गंगानगर) · 24 अक्टूबर 2026, 05:58 PM — मूल विज्ञप्ति