चूरू। पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ सालासर बालाजी धाम पहुंचकर श्री बालाजी महाराज के दर्शन किए और धोक लगाकर देश एवं प्रदेश में सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा शांति की मंगलकामना की।

इस दौरान दोनों ने बालाजी महाराज के समक्ष शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। सालासर बालाजी धाम राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

#Churu #SalasarBalaji #BhajanlalSharma #RajendraRathore