Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने पांच गांवों में किया जनसंपर्क, कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट

Updated:

बीकानेर। पंचायतीराज चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार को बीकानेर क्षेत्र के…

पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने पांच गांवों में किया जनसंपर्क, कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट
पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी

बीकानेर। पंचायतीराज चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार को बीकानेर क्षेत्र के गांव मेघासर, कोलासर, बच्छासर, स्वरूपदेसर एवं लालमदेसर पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं को संबोधित किया तथा जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लिया।

इस दौरान भंवर सिंह भाटी ने जिला परिषद बीकानेर के वार्ड नंबर 24 से कांग्रेस प्रत्याशी शिवलाल गोदारा और वार्ड नंबर 09 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती मैना देवी के समर्थन में ग्रामीणों से संवाद किया। इसके साथ ही पंचायत समिति बीकानेर के वार्ड नंबर 04 से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सियाग, वार्ड नंबर 05 से सम्पत उपाध्याय तथा वार्ड नंबर 07 से बजरंगलाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान भंवर सिंह भाटी ने ग्रामीणों से आगामी पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर चुनाव में समर्थन जुटाने का प्रयास किया। विभिन्न गांवों में आयोजित सभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग भी उनके साथ रहे। कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

Topics:#Bikaner
Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News