बीकानेर, 25 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में जिले की पांच पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद के 11 एवं पंचायत समिति के 81 सदस्यों के अलावा 137 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच पद के निर्वाचन के लिए मतदान होंगे।
दूसरे चरण में कोलायत, बीठनोक, बज्जू, हदां एवं बीकानेर पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान होंगे। इसके लिए मतदान दलों की रवानगी 27 अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे प्रशिक्षण के उपरांत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर से होगी।
