बीकानेर। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण में शनिवार को बीकानेर जिले की चार पंचायत समितियों के अंतर्गत सरपंच पदों के लिए मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चारों पंचायत समितियों में कुल 2,66,381 मतदाताओं में से 62,155 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इस दौरान कुल मतदान प्रतिशत 23.33 दर्ज किया गया।
सुबह के शुरुआती घंटों में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आया। चार पंचायत समितियों में खाजूवाला मतदान प्रतिशत के मामले में पहले स्थान पर रहा, जबकि छत्तरगढ़ में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया।
