जयपुर , 25 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम
चुनाव-2026 के तहत मतदान दलों में नियुक्त कार्मिकों को मतदान समाप्ति के बाद
मतदान सामग्री संग्रहण स्थल पर जमा कराने में देर रात तक लगने वाले समय को देखते
Updated:
जयपुर , 25 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत मतदान दलों में नियुक्त कार्मिकों को मतदान समाप्ति के बाद मतदान सामग्री संग्रहण स्थल पर जमा कराने में देर रात तक लगने वाले समय को देखते हुए अगले दिन भी चुनाव ड्यूटी पर माना जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने आदेश जारी किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान पूर्ण होने के पश्चात मतदान दलों के कार्मिकों को मतदान सामग्री संग्रहण स्थल पर जमा करानी होती है , जिसमें देर रात तक समय लग सकता है।
जयपुर , 25 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम
चुनाव-2026 के तहत मतदान दलों में नियुक्त कार्मिकों को मतदान समाप्ति के बाद
मतदान सामग्री संग्रहण स्थल पर जमा कराने में देर रात तक लगने वाले समय को देखते
हुए अगले दिन भी चुनाव ड्यूटी पर माना जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी
(पंचायत) संदेश नायक ने आदेश जारी किए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि
मतदान पूर्ण होने के पश्चात मतदान दलों के कार्मिकों को मतदान सामग्री संग्रहण
स्थल पर जमा करानी होती है , जिसमें देर रात तक समय लग सकता है। ऐसे
में संबंधित कार्मिकों को अगले दिन चुनाव ड्यूटी पर माना जाएगा तथा उन्हें उस दिन
अपने संबंधित विभाग में उपस्थिति दर्ज कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि इस दिवस के लिए
संबंधित कार्मिकों को कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 25 अक्टूबर 2026, 09:03 PM — मूल विज्ञप्ति
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
Comments close 30 days after publication.