जयपुर, 22 नवम्बर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कोटा-उदयपुर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है। ----- डॉ. राजेश व्यास/ऋचा

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 22 नवम्बर 2026, 12:08 PM — मूल विज्ञप्ति