बीकानेर, 21 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बुधवार को पूगल पंचायत समिति क्षेत्र में निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूगल के उपखंड स्तरीय निर्वाचन नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। यहां नियुक्त कार्मिकों को प्रो-एक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूगल पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के अलावा पंच-सरपंच चुनाव पहले चरण में होने हैं। इसके लिए मतदान दल, निर्धारित केंद्रों तक पहुंच गए हैं। इसके मद्देनजर अगले पांच दिन नियंत्रण कक्ष के कार्मिक अतिरिक्त गंभीरता रखे। उन्होंने नियंत्रण कक्ष में प्राप्त प्रकरणों एवं इनकी स्थिति की समीक्षा की।

