जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले में मोहनगढ़ क्षेत्र के नेहड़ाई रोड पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। पिकअप और कैंपर गाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैंपर गाड़ी में सवार एक ही परिवार के सभी सदस्य नहरी क्षेत्र से खारा गांव में मतदान करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान नेहड़ाई रोड पर कैंपर और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंपर में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
