Skip to content
हिन्दी
BREAKING

गंगानगर मैराथन के बिब एक्सपो में उमड़ा आमजन का उत्साह -25 अक्टूबर को पुलिस लाइन श्रीगंगानगर में होगा ‘रन फॉर फिट गंगानगर’ मैराथन का आयोजन

Updated:

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर गंगानगर मैराथन के बिब एक्सपो में उमड़ा आमजन का उत्साह -25 अक्टूबर को पुलिस लाइन श्रीगंगानगर में होगा ‘रन फॉर फिट गंगानगर’ मैराथन का आयोजन श्रीगंगानगर, 24 अक्टूबर। श्रीगंगानगर के 100वें स्थापना दिवस के अवसर पर 25 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन श्रीगंगानगर में आयोजित होने वाली गंगानगर मैराथन को लेकर आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला। मैराथन की तैयारियों एवं प्रतिभागियों को आवश्यक सामग्री और जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस ला

गंगानगर मैराथन के बिब एक्सपो में उमड़ा आमजन का उत्साह -25 अक्टूबर को पुलिस लाइन श्रीगंगानगर में होगा ‘रन फॉर फिट गंगानगर’ मैराथन का आयोजन

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर गंगानगर मैराथन के बिब एक्सपो में उमड़ा आमजन का उत्साह -25 अक्टूबर को पुलिस लाइन श्रीगंगानगर में होगा ‘रन फॉर फिट गंगानगर’ मैराथन का आयोजन श्रीगंगानगर, 24 अक्टूबर। श्रीगंगानगर के 100वें स्थापना दिवस के अवसर पर 25 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन श्रीगंगानगर में आयोजित होने वाली गंगानगर मैराथन को लेकर आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला। मैराथन की तैयारियों एवं प्रतिभागियों को आवश्यक सामग्री और जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस लाइन में बिब एक्सपो का आयोजन किया गया। एक्सपो में पहुंचे प्रतिभागियों को टी-शर्ट, किट सहित अन्य सामग्री वितरित की गई तथा मैराथन के विभिन्न रूट और आयोजन संबंधी जानकारी प्रदान की गई।  जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि श्रीगंगानगर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में फिट गंगानगर सोसायटी, श्रीगंगानगर की ओर से ‘रन फॉर फिट गंगानगर’ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन के माध्यम से आमजन को फिटनेस, स्वास्थ्य और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को अपनी निर्धारित दौड़ के समय से एक घंटा पहले आयोजन स्थल पर रिपोर्ट करना होगा।  मैराथन के तहत 21 किलोमीटर हाफ मैराथन सुबह 5ः15 बजे, 10 किलोमीटर दौड़ सुबह 5ः45 बजे और 5 किलोमीटर दौड़ सुबह 6ः15 बजे प्रारंभ होगी। इसके पश्चात सुबह 7 बजे फन रन आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रवेश निःशुल्क रहेगा।  उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां श्री दीपक कुक्कड़ ने बताया कि पंजीकृत प्रतिभागियों की सुविधा के लिए आयोजित बिब एक्सपो में अलग-अलग दौड़ श्रेणियों के लिए स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और फन रन में पंजीकरण करवाने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट, किट सहित आवश्यक सामग्री वितरित की गई। साथ ही, संबंधित कार्मिकों द्वारा प्रतिभागियों को मैराथन की प्रक्रिया और निर्धारित रूट चार्ट के संबंध में जानकारी दी गई, जिससे प्रतिभागियों को आयोजन में भाग लेने में सुविधा मिल सके।  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री वीरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि बिब एक्सपो के दौरान खेल, स्वास्थ्य और फूड एक्टिविटी सहित विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली के प्रति प्रोत्साहित किया गया। विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक नकद पुरस्कार गंगानगर मैराथन में विभिन्न दौड़ श्रेणियों के विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में प्रथम पुरस्कार 31,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 21,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 11,000 रुपये रखा गया है। इसी प्रकार 10 किलोमीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमशः 21,000 रुपये, 11,000 रुपये और 5,100 रुपये होंगे। वहीं, 5 किलोमीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5,100 रुपये और तृतीय पुरस्कार 3,100 रुपये निर्धारित किया गया है। पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 18 विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।  श्रीगंगानगर के 100वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह मैराथन शहरवासियों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के साथ-साथ सामूहिक सहभागिता और खेल भावना को प्रोत्साहित करने का अवसर बनेगी। (फोटो सहित) ---------

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला गंगानगर) · 24 अक्टूबर 2026, 05:55 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News