Skip to content
हिन्दी
BREAKING

जैसलमेर न्यूज : एडीएम नरेंद्रपाल सिंह का स्वागत, पदभार संभालने के बाद अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात

Updated:

जैसलमेर। नव नियुक्त अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) जैसलमेर नरेंद्रपाल सिंह का गुरुवार को कार्यालय में विभिन्न अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं निजी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने…

जैसलमेर न्यूज : एडीएम नरेंद्रपाल सिंह का स्वागत, पदभार संभालने के बाद अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात

जैसलमेर। नव नियुक्त अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) जैसलमेर नरेंद्रपाल सिंह का गुरुवार को कार्यालय में विभिन्न अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं निजी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। पदस्थापन के बाद उनके कार्यालय पहुंचने पर मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

गौरतलब है कि नरेंद्रपाल सिंह का हाल ही में उपायुक्त, सिंचित क्षेत्र विकास विभाग बीकानेर के पद से स्थानांतरण होकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर, जैसलमेर के पद पर पदस्थापन हुए है । नई जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने जिला प्रशासन से जुड़े कार्यों को गति देने की दिशा में कार्य शुरू किया है।

कार्यालय में आज वंडर सीमेंट के जैसलमेर यूनिट हेड पीसी जैन ने एडीएम नरेंद्रपाल सिंह से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में आईएनजीपी स्टेज सेकेंड के डीएफओ देवेन्द्र सिंह ने भी कार्यालय पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इसके अलावा जैसलमेर में कार्यरत सोलर कंपनियों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी एडीएम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नरेंद्रपाल सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा जिले से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

जैसलमेर में प्रशासनिक स्तर पर एडीएम का पद महत्वपूर्ण माना जाता है। जिले में विकास कार्यों, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन में अतिरिक्त जिला कलेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में नरेंद्रपाल सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उनसे मुलाकात को प्रशासनिक समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है । श्री सिंह इससे पहले भी जैसलमेर में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके है ।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News