जयपुर। राजस्थान में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने, पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से ‘खेलो राजस्थान गेम्स-2026’ का आयोजन 1 दिसंबर 2026 से शुरू करने का प्रस्ताव है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर आयोजित होने वाले इस खेल महोत्सव में कुल 12 खेलों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिताएं तीन चरणों में आयोजित की जाएंगी।
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद और युवा मामले एवं खेल विभाग की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिताओं का आयोजन ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में भी नगरीय निकाय, जिला और राज्य स्तर पर खिलाड़ियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। "]}
