जयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय सचिव हिमांशु शर्मा ने रविवार को जयपुर शहर की सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के भांकरोटा मंडल में बूथ संख्या 42 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण को सुना।
इस अवसर पर राजस्थान युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक प्रयासों एवं जनभागीदारी से जुड़े विषयों को जाना।

