बीकानेर। पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत बीकानेर जिले में पहले चरण का मतदानआज होगा। जिला परिषद के 8 सदस्यों और चार पंचायत समितियों के 60 सदस्यों के निर्वाचन के लिए जिले में कुल 319 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
पहले चरण के चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। गांवों में चुनावी चर्चाओं के बीच प्रत्याशियों की जीत-हार को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।
जिला परिषद की 8 सीटों पर होगा चुनाव
पहले चरण में जिला परिषद के 8 सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान कराया जाएगा। इसके साथ ही खाजूवाला,पूगल,छत्तरगढ़ और रुणियाबास समिति के 60 सदस्यों के चुनाव के लिए भी मतदाता वोट डालेंगे।
