बीकानेर, 22 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के प्रथम चरण में गुरुवार को बीकानेर जिले में जिला परिषद एवं चार पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक जिले में कुल 39.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान कुल 2,67,602 मतदाताओं में से 1,05,610 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पंचायत समिति क्षेत्रों में रुणिया मुख्यालय बीकानेर में सबसे अधिक 43.40 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि छत्तरगढ़ में सबसे कम 34.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
