बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को जिले की पांच पंचायत समितियों में सरपंच पदों के लिए मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक जिले में कुल 25.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान कुल 3,31,119 मतदाताओं में से 82,813 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
