भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के अनुसार, संजय भाटिया सुबह 7:30 बजे ट्रेन से बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। सुबह 10 बजे भाजपा संभाग कार्यालय में बीकानेर देहात जिला कोर कमेटी की बैठक लेंगे। बैठक में पंचायत राज चुनाव की तैयारियों और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा होगी।
इसके बाद दोपहर 1:30 बजे नोखा स्थित बागड़ी शिव मंदिर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे मुकाम धाम में दर्शन करेंगे। शाम 5:30 बजे तक देशनोक स्थित श्री करणी माता मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद शाम 6 बजे बीकानेर के भाजपा संभाग कार्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। रात्रि 10:20 बजे ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
पंचायत चुनाव पर संगठन का फोकस
संजय भाटिया का यह दौरा पंचायत राज चुनाव 2026 के मद्देनजर भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कोर कमेटी की बैठक में चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक समन्वय पर चर्चा होगी, वहीं नोखा के कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा। युवा संवाद कार्यक्रम के जरिए युवाओं को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर रहेगा।