Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बीकानेर-चूरू सहित चार जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Updated:

जयपुर/बीकानेर। राजस्थान में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 अक्टूबर को नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से…

बीकानेर-चूरू सहित चार जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
File photo

जयपुर/बीकानेर। राजस्थान में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 अक्टूबर को नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में बादल छाने, मेघगर्जन, तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। बीकानेर संभाग के अलावा जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में भी मौसम प्रभावित होने की संभावना है।

हालांकि, पूरे प्रदेश में बारिश होने का अनुमान नहीं है। मौसम का असर मुख्य रूप से कुछ जिलों तक सीमित रहने की संभावना जताई गई है।

दिन में गर्मी, रात में बढ़ने लगी ठंडक

पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में दिन के समय गर्मी का असर बना हुआ है, जबकि रात के तापमान में गिरावट से ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम में बदलाव के बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इससे सुबह और रात के समय सर्दी का एहसास बढ़ सकता है ।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News