Skip to content
हिन्दी
BREAKING

आईएएस शिखर अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, ACB जांच पर रोक लगाने से इनकार

Updated:

जयपुर। राजस्थान के चर्चित आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल से जुड़े विला-कॉटेज प्रकरण में राजस्थान हाईकोर्ट ने गुरुवार को महत्वपूर्ण आदेश दिया। कोर्ट ने अग्रवाल की याचिका पर सुनवाई करते…

आईएएस शिखर अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, ACB जांच पर रोक लगाने से इनकार
IAS Shikhar agarwal

Highlights

  1. राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
  2. मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को निर्धारित
  3. जांच में 24 विला और मिले, ऐसे में विला की संख्या 64 हो गई

जयपुर। राजस्थान के चर्चित आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल से जुड़े विला-कॉटेज प्रकरण में राजस्थान हाईकोर्ट ने गुरुवार को महत्वपूर्ण आदेश दिया। कोर्ट ने अग्रवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए एसीबी की जांच पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया। साथ ही राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

शिखर अग्रवाल ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की प्रारंभिक जांच और राज्य सरकार की ओर से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-A के तहत दी गई जांच की मंजूरी को चुनौती दी थी। उन्होंने याचिका के निस्तारण तक जांच और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी।

हालांकि, हाईकोर्ट ने इस स्तर पर जांच रोकने से इनकार कर दिया। इसके चलते एसीबी की जांच जारी रहेगी। मामले में अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी।

FIR भी हो चुकी है दर्ज

गौरतलब है कि शिखर अग्रवाल में पहले पीइ दर्ज की थी । प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्य के बाद शिखर अग्रवाल सहित गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मुकुंद शरण गोयल, प्रबंध निदेशक संजय गोयल और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है । मामले की जांच एडिशनल एसपी प्रशांत कोशिक कर रहे है। हाईकोर्ट से अंतरिम राहत नहीं मिलने के बाद अब एसीबी की जांच आगे बढ़ने का रास्ता खुला है।

विला-कॉटेज की खरीद जांच के घेरे में

एसीबी की प्रारंभिक जांच में शिखर अग्रवाल, उनकी पत्नी आईपीएस प्रशाखा माथुर और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर उदयपुर और अलवर,जयपुर के रिसॉर्ट में विला-कॉटेज की खरीद तथा निजी कंपनी को कथित अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोपों की जांच की जा रही है।

64 विला खरीदे शिखर फैमिली ने

एसीबी की जांच में चौंकाने वाला नया खुलासा हुआ है कि 35 दिन पहले ही शिखर अग्रवाल ने जयपुर के अनंता रिसॉर्ट में दोनों बेटों के नाम 24 विला 11-11 लाख रुपए में खरीदे थे।

जबकि कंपनी के ब्रोशर में कीमत 59-59 लाख रुपए है। इस खुलासे के बाद शिखर और उनके परिवार की ओर से खरीदे गए विला की संख्या 40 से बढ़कर 64 हो गई है।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News