Skip to content
हिन्दी
BREAKING

राज्यपाल ने वीणा समूह के म्यूजिक मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया

Updated:

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने वीणा समूह के म्यूजिक मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। उन्होंने राजस्थान के पारम्परिक लोक संगीत को जन जन तक पहुंचाने के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

वीणा समूह के म्यूजिक मोबाइल ऐप का राज्यपाल ने लोकार्पण किया
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर, 29 नवंबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने रविवार को वीणा समूह के म्यूजिक मोबाइल ऐप का एक निजी होटल में लोकार्पण किया।

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय इतिहास निरंतर सच का झूठ बनाया जाता रहा। उन्होंने राजस्थान को सात वार, नौ त्योहार की संस्कृति वाला प्रदेश बताते हुए कहा कि इसके संगीत में आत्मीयता है। उन्होंने राजस्थानी संस्कृति संरक्षण के लिए सबको मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

राजस्थान की संस्कृति और संगीत पर जोर

नगरीय विकास मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान की संस्कृति हजारों साल से देश में अपने अनूठेपन के लिए लोगों का मार्गदर्शन करती रही है। उन्होंने स्व. के.सी मालू द्वारा राजस्थान के संगीत और लोक संस्कृति संरक्षण के लिए किए प्रयासों को स्मरण किया।

राजस्थान धरोहर प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत ने लोक पूज्य वीर तेजा, मीरा बाई, ज़ाम्बों जी, अमरसिंह राठौड़ आदि की चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्व. के.सी. मालू राजस्थान के संगीत की धड़कन थे।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News