Skip to content
BREAKING

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 तक बढ़ाई

Updated:

फिल्म प्रेमी दर्शक सिनेमा की इस नई दुनिया का अनुभव करने के लिए प्रतिनिधि के रूप में पंजीकरण कर सकते हैं

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 तक बढ़ाई
— पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 नवंबर, 2026 कर दी है।

महोत्सव को कवर करने के इच्छुक मीडिया पेशेवर, 20 से 28 नवंबर, 2026 तक गोवा के पणजी में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के लिए पत्र सूचना कार्यालय के आधिकारिक प्रत्यायन पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

पात्र मीडिया प्रतिनिधियों को सलाह दी जाती है कि वे संशोधित अंतिम तिथि से पहले अपना पंजीकरण पूरा कर लें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दें।

पंजीकरण लिंक: https://accreditation.pib.gov.in/eventregistration/login.aspx

पूछताछ के लिए संपर्क करें: iffi.mediadesk@pib.gov.in

प्रत्यायन प्राप्त मीडिया पेशेवरों को महोत्सव से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी करने के लिए निम्नलिखित का अवसर मिलेगा :

फिल्मों की स्क्रीनिंग

पैनल चर्चाएं

फिल्म निर्माताओं और सिनेमा जगत के पेशेवरों के साथ संवाद

नेटवर्किंग के अवसर

महोत्सव की कवरेज से संबंधित अन्य गतिविधियां

जिन मीडिया पेशेवरों ने इफ्फी पिछले संस्करण (56वें संस्करण) के लिए पोर्टल पर पहले से पंजीकरण कराया है, वे उन्हीं लॉगिन विवरणों का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं और आवश्यकतानुसार अपने दस्तावेजों को अद्यतन कर सकते हैं।

एशिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सवों में से एक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र आवेदन करें। सिनेमा जगत को नई दिशा देने वाली आवाजों से जुड़ते हुए पर्दे के परे की कहानियों को जानें और इफ्फी में फिल्म निर्माण, रचनात्मकता तथा संस्कृति के जीवंत उत्सव का हिस्सा बनें।

इसके अलावा, जो फिल्म प्रेमी मीडिया प्रतिनिधि नहीं हैं, वे भी https://www.iffigoa.org/delegate-registration के माध्यम से इफ्फी के प्रतिनिधि के रूप में पंजीकरण कर सकते हैं और 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 में प्रदर्शित होने वाली विविध फिल्मों तथा अन्य गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं।

इफ्फी के बारे में

वर्ष 1952 में शुरू हुआ भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) दक्षिण एशिया में सिनेमा का सबसे पुराना और सबसे बड़ा महोत्सव है। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी), भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा गोवा राज्य सरकार के एंटरटेनमेंट सोसायटी ऑफ गोवा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह महोत्सव दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं, दिग्गजों और उभरती प्रतिभाओं को एक मंच पर लाता है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मास्टरक्लास और विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के माध्यम से यह महोत्सव गोवा की जीवंत पृष्ठभूमि में विविध कहानियों, भाषाओं और सिनेमाई परंपराओं का उत्सव मनाता है।

57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 की अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए कृपया https://www.iffigoa.org/ पर जाएं।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News