Skip to content
हिन्दी
BREAKING

राजस्थान में यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की समीक्षा

Updated:

मुख्य सचिव ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए। यूरिया और डीएपी की आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने को कहा।

प्रदेश में यूरिया एवं डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता , किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए आपूर्ति व्यवस्था होगी सुदृढ़
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर, 25 नवंबर। रबी फसलों की बुवाई के दौरान किसानों को यूरिया और डीएपी की सुगम, समयबद्ध एवं पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में यूरिया और डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसानों को बुवाई के दौरान खाद की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग एवं उर्वरक निर्माता कंपनियां समन्वित प्रयास करते हुए आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करें।

अनुदानित उर्वरकों के औद्योगिक डायवर्जन एवं कालाबाजारी पर प्रभावी कार्रवाई

कृषि आयुक्त श्री नरेश गोयल ने उर्वरकों के अवैध डायवर्जन, भंडारण एवं कालाबाजारी की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में संचालित अभियान की प्रगति से अवगत कराया। फर्टिलाइजर डीलर्स की रियल-टाइम ऑनलाइन मॉनिटरिंग के तहत अब तक 12,141 डीलर्स का सघन निरीक्षण किया गया है।

कृषि आयुक्त ने बताया कि कृषि उपयोग के यूरिया एवं औद्योगिक टेक्निकल ग्रेड यूरिया की कीमतों में व्यापक अंतर होने के कारण अनुदानित यूरिया के प्लाइवुड, रेजिन एवं पशुआहार उद्योगों में डायवर्जन की आशंका रहती है।

संतुलित उर्वरक उपयोग एवं वैकल्पिक खादों को मिलेगा प्रोत्साहन

मुख्य सचिव ने यूरिया और डीएपी पर अत्यधिक निर्भरता कम करने तथा मृदा स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए कृषि प्रसार तंत्र को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के निर्देश दिए। किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सिंगल सुपर फास्फेट, एनपीके एवं जैव उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक किया जाए।

एफएफएस पोर्टल से वास्तविक किसानों तक पहुंचेगा खाद का पारदर्शी वितरण

मुख्य सचिव ने इस डिजिटल व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए कहा कि फार्मर आईडी आधारित बुकिंग से उर्वरक वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी, अनावश्यक कतारों से किसानों को राहत मिलेगी तथा कालाबाजारी एवं टैगिंग जैसी अनियमितताओं पर अंकुश लगेगा।

सहकारी तंत्र को वरीयता, सोसायटियों के माध्यम से समयबद्ध पहुंचेगा खाद

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि किसानों के सबसे निकटतम और विश्वसनीय वितरण केंद्र के रूप में सहकारिता विभाग के तंत्र को प्राथमिकता पर रखा जाए तथा ग्राम सेवा सहकारी समितियों एवं केवीएसएस को मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News