- भारत ने ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए एग्रीवोल्टाइक्स सहयोग को प्रगाढ़ किया
- 7वां एग्रीवोल्टाइक्स विश्व सम्मेलन किसानों पर केंद्रित समाधानों को तेज करने के आह्वान के साथ संपन्न; 2027 में 8वें एग्रीवोल्टाइक्स की मेजबानी फ्रांस करेगा
भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा आयोजित 7वाँ एग्रीवोल्टाइक्स विश्व सम्मेलन (एडब्ल्यूसी) 2026 संपन्न हो गया। इस दौरान भारत ने किसानों और 'ग्लोबल साउथ' (विकासशील देशों) की प्राथमिकताओं को एग्रीवोल्टाइक्स (कृषि और सौर ऊर्जा का संयोजन) पर हो रही चर्चा के केंद्र में रखा। तीन दिनों तक चले वैज्ञानिक विमर्श, किसानों के अनुभवों और उद्योग जगत की भागीदारी ने इस साझा अवसर पर ध्यान केंद्रित किया कि कैसे कृषि भूमि का उपयोग खाद्य उत्पादन और सौर ऊर्जा उत्पादन दोनों के लिए किया जा सकता है, जिससे किसानों की आय बढ़े और स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव को गति मिले।
इस सम्मेलन ने अनुसंधान, मैदानी अनुभवों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को जोड़ने वाले मंच के रूप में भारत के योगदान पर बल दिया। नीति-निर्माताओं, शोधकर्ताओं, उद्योग जगत के नेताओं, विकास साझेदारों और किसानों ने इस बात पर विचार किया कि कैसे एग्रीवोल्टाइक्स, भारत और 'ग्लोबल साउथ' के देशों में खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा तक पहुंच और जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीलेपन जैसी चुनौतियों का समाधान कर सकता है।
