राज्य सरकार के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर 2026 को सुबह 7:30 बजे जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में श्रीगंगानगर में ‘रन फॉर यूनिटी’ मार्च का आयोजन किया जाएगा।
यह मार्च महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम से प्रारंभ होकर महाराजा गंगा सिंह चौक, भगत सिंह चौक, गोल बाजार और रेलवे स्टेशन होते हुए पुनः महाराजा गंगा सिंह चौक, डीएवी स्कूल के मार्ग से स्टेडियम तक पहुंचेगा।
अधिकारीयों की भागीदारी
जिला कलक्टर ने बताया कि सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने विभागीय स्टाफ सहित 31 अक्टूबर को सुबह 7:15 बजे महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि वे मार्च में सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।
