युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने शनिवार को नई दिल्ली के दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन (डीएलटीए ) टेनिस स्टेडियम में , ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए ) की एसीई 2032 पहल के अंतर्गत आयोजित ऑल-वुमन कोचेस कोर्स को संबोधित किया। उन्होंने खेलों में महिलाओं के लिए अवसरों का विस्तार करने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसमें जमीनी स्तर पर भागीदारी और कोचिंग से लेकर उच्च-स्तरीय प्रतिस्पर्धा और नेतृत्व तक के क्षेत्र शामिल हैं।
इस कार्यक्रम में डीएलटीए के अध्यक्ष श्री रोहित राजपाल, एआईटीए के कोचिंग निदेशक श्री कंवलजीत सिंह, डेविस कप कोच श्री आशुतोष सिंह, एआईटीए के मानद सचिव श्री सुंदर अय्यर, एआईटीए के कोषाध्यक्ष श्री दिनेश अरोड़ा और बीकेजेसी कप से जुड़ीं कोच राधिका कानितकर शामिल हुईं। इसके अलावा , कोचों और खेल पेशेवरों ने कोच शिक्षा , जमीनी स्तर पर टेनिस और एथलीट विकास को मजबूत करने के बारे में अपने विचार साझा किए।
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस ) और भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई ) के सहयोग से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य कोच शिक्षा , प्रतिभा की पहचान और उच्च-स्तरीय प्रशिक्षण के बीच संबंधों को मजबूत करना है।
